Author Details

book

Books of Anil Gupta






अनिल कुमार गुप्ता मूल रूप से बाबा गोरक्षनाथ की पावन धरती, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। वे ‘एस. एस. वात्सल्य एकेडमी’ विद्यालय के प्रबंधक एवं समर्पित शिक्षक हैं। शिक्षा और राष्ट्र-सेवा को अपना जीवन-ध्येय मानने वाले अनिल जी का सपना भारत को पुनः ‘विश्वगुरु’ और एक अत्यंत शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित देखना है। देश के युवाओं को सही दिशा दिखाने और उनमें राष्ट्र-प्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य से ही उन्होंने इस पुस्तक की रचना की है।




यह पुस्तक उनके पूज्य पिता स्व. संत प्रसाद गुप्ता एवं माता स्व. सीमिरता देवी, युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के चरणों में, तथा महान राष्ट्र भारत को सहर्ष समर्पित है। इस लेखन यात्रा में निरंतर संबल और हिम्मत देने का श्रेय वे अपनी धर्मपत्नी को देते हैं।




साहित्य में रुचि रखने वाले अनिल जी समय-समय पर कविताएँ और विचारशील लेख लिखते रहते हैं। “मैं देश नहीं झुकने दूंगा” उनकी प्रकाशित होने वाली पुस्तक है। इसके अतिरिक्त, उनकी एक अन्य पांडुलिपि “संयुक्त परिवार” भी शीघ्र ही पाठकों के बीच होगी।




“वे समस्त पाठकों के स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के आकांक्षी हैं।”




 Chat with Us